"
सीना ताने जो सीमा पर खड़े हैं,
धूप-छाँव में भी अडिग अड़े हैं।
धरती माँ की रक्षा में जो लड़े हैं
वे ही भारत माँ के सच्चे बेटे हैं।
गूंज उठी है रणभूमि में जयकार,
दुश्मन के दिलों में मचा हाहाकार
रगों में दौड़ रहा लहू शूर-वीरों का
बेटे हैं धरती के फ़र्क है शरीरों का
घर-आँगन,माँ-बाबा भाई औ पति का फ़र्ज़
सब कुछ छोड़ उतारने चले राष्ट्र का कर्ज़।
पत्नी की मुस्कान, माँ के आँचल की छाँव,
बढ़ गए सरहद की ओर छोड़कर घर गाँव।
सीमा पर ही होती उनकी होली दिवाली
कड़कती ठंड हो या लू जलती तपती।
निडर खड़े हैं वो, लिए वीरता का ढाल,
शत्रु डरें देख आँखों में जलती मसाल।
सलाम उन माँ के सपूतों को,
जो हर दर्द खुशी से सहते हैं।
अपने सुखों की बलि देकर,
देश की रक्षा में लगे रहते हैं।

