अब भी कितनी सुन्दर है दुनिया!
इसका अनुभव कराते हैं बच्चे
निस्वार्थ भाव से जीना
सिखाते हैं बच्चे
दुःख से क्षणभर में ही
उबार लाते हैं बच्चे
रूप -रंग,धन -दौलत
उँच-नीच की परवाह किए बिना
सबको गले लगाते हैं बच्चे
रिश्तों-नातों से परे होकर भी
जीवन के हर रिश्ते बनाते हैं बच्चे
उनके चेहरे की मुस्कान
भला किसे नहीं मोह लेती!
यूँ ही नहीं भगवान का रूप
कहलाते हैं बच्चे...

