जीवन में

चुनाव करने का अवसर

बहुत कम मिलता है

और जब मिलता है

उस वक्त हम

सही चुनाव

नहीं कर पाते

तो इतना तो

तय हो जाता है कि

अब जीवन ने हमें

जिस काम के लिए चुना है

वह हमें हर हाल में करना होगा

फिर चाहे हँस के करें

या बेमन से

रो कर करें या

उसे ही अपना भाग्य

समझकर करें

उसे स्वीकार करें या

उससे लड़कर करें

पूरा तो करना ही है

जब तक जीवन हमें

फिर नया अवसर न दे...