मैं नहीं जानती
कि नफरतों का सिला
कब ख़त्म होगा
मैं नहीं जानती
ये मरने मारने का
सिलसिला कब तक चलेगा
मैं नहीं जानती कि
इस छोटी सी ज़िन्दगी में
कोई कितने दिन जिएगा
मैं नहीं जानती कि
घर से निकला मेरा
भाई, पति,बेटा,
वापस कब लौटेगा
मैं नहीं जानती कि
दिलोदिमाग़ से ये खौफ़
आख़िर कब मिटेगा
मैं तो बस इतना ही
जानना चाहती हूँ कि
कोई यहाँ अमृत पीकर
तो नहीं है जन्मा
पर उनके ज़हन से
रंजिश का ज़हर
भला कैसे उतरेगा...???