अब बहुत हुआ ठहरो, लोगो बहुत हुआ ठहरो।

कान खोल कर सुन लो, अब तो ओ बहरो।।


पाँव पड़ा कोविड का, शहरों गाँवों में।

साँकल डाल रखो सब, अपने पाँवों में।।

अब बहुत हुआ ठहरो।


गर्म गरारे करना, आदत में डालो।

नित्य योग को करके, यह विपदा टालो।।

अब बहुत हुआ ठहरो।


सरकारी सब बातें, सब सारी मानो।

मास्क लगाएँ हरदम मन में यह ठानो।

अब बहुत हुआ ठहरो।


गंगाधर शिव भोले, कृपा करें सब पर।

हिन्दुस्तान बचेगा, रक्षक हैं ईश्वर।

अब बहुत हुआ ठहरो।

गंगा धर शर्मा 'हिन्दुस्तान'

अजमेर (राज.)