हर शख्स गाँव की हवा से अनजान नज़र आता हैं
इसलिए वहां रहने के लिए परेशान नज़र आता हैं
यहाँ हर शख्स बहुत तमीज़ व तहजीब से पेश आता हैं
इसलिए मुझे यह गाँव बहुत आलीशान नज़र आता हैं
यहाँ के घर कच्चे हैं लेकिन ये दिल के बड़े सच्चे हैं
यहाँ रहने वाला हर शख पहले इंसान नज़र आता हैं
ऊँची इमारतों से ज्यादा खेतों की हरियाली दिखती हैं
क्योंकि खेतों में मेहनत का एक गुमान नज़र आता हैं
यहाँ हर कदम पर कुछ बेहतर सीखने को मिलता हैं
क्योंकि यहां के बुजुर्गों में हद से ज्यादा ज्ञान नज़र आता हैं
यहाँ जिस द्वार पर बैठ जाओ अपनापन नज़र आता हैं
इसलिए मुझे यह गाँव बड़ा आलीशान नज़र आता हैं
हैदर तुम शहर में रहने वाले तुम्हें गाँव के बारे में क्या पता
एक रोज़ गाँव में ठहरो देखो कितना अपनापन नज़र आता हैं


