इतने मजबूर हो नहीं जितना खुद को बताते हो , मुझे क्या समझा रहे हो ,खुद को क्यूँ नहीं समझाते हो अब ये बातें सिर्फ बहाना है मेरे लिये तो पूछना ही छोड़ दिया घर देर से क्यूँ आते हो मुझमे सुनने की क्षमता थी ,तुमहे बोलने की आज़ादी थी बात तो ये है सच तुम अपने मुँह से क्यूँ नहीं बताते हो तुम्हारे लिये नहीं ,ज़माने के लिये तो तुमहारी संगीनी हूँ फिर मुझे बाहर साथ ले जाने से क्यूँ कतराते हो हाँ मेरे पिता ने कहा था मैं गुड़िया हूँ , क्या इसलिये मुझे खिलौना समझ फैंक जाते हो ? इतने मजबूर हो नहीं ........