अगर तुझ में मेरी ज़रा सी भी यादें बाकी हैं ,
तो मालूम होगा तुझे
कि तेरे बहुत से वादे बाकी हैं
और मैंने किसी को नहीं चुना, कि वो पूरा करे
तूने जो छोड़े थे ,
वो अहसास आज भी आधे बाकी हैं
बदलाव बस दिखता है मेरा रूप देखकर
अपनी आँखों के पर्दे हटा कर देख
हम आज भी ज़रा से सादे बाकी हैं
और उन वादों में ये भी शामिल था
कि तू मुझे छोड़ के ना जायेगा कभी
अब तू ये वहम मत रखना
कि तुझे पाने के मेरे ईरादे बाकी हैं