जब भी मैंने इश्क़ लिखा है, मुझको कई किरदार मिले हैं,

कुछ उसकी सखी–सहेली, कुछ मेरे दोस्त–यार मिले हैं।


बरसों बीते उनसे बिछड़े, ग़र बीते वक़्त में लौटूँ तो,

कुछ मद्धिम–मद्धिम भूले से, कुछ बेहद यादगार मिले हैं।


इश्क़ में हम दोनों थे शामिल, फ़िक्र में थे कितने चेहरे,

कहाँ किसी मुहब्बत को इतने प्यारे राज़दार मिले हैं।


रह जाती कितनी बात अधूरी, ग़र तुम जैसे दोस्त न होते,

इश्क़ के सारे क़िस्सों को तुमसे ही कुछ अशआर मिले हैं।