ये जो आसमां में दिख रहा है महताब की तरह
मुझको तो लग रहा है ये तेरे हिज़ाब की तरह
यादों में अब तलक हैं तुम्हारे साथ की दुनिया
ज़ेहन में रखे हुए हैं इश्क़ के किताब कि तरह
वो लुत्फ़ कहाँ होगा जहान - ए - फ़िरदौस में
जो गुजरी है तेरे संग किसी ख़्वाब की तरह
पुराने दिन, पुराने ख़त, मैं जब भी खोलता हूँ
बिखर जाती है वही ख़ुशबू फिर गुलाब की तरह
