वह पिता है!!! 

वह पथिक है, साधना है

विश्व की आराधना है

सूर्य का वह तेज भी है

रश्मियों का ओज भी है

पुत्र का अभिमान भी है

पुत्रियों की शान भी है

त्याग के आकाश का

वह सूर्य दीप्तिमान भी है

शौर्य भी है, लगन भी है

वह गगन सबसे सघन है

आश और विश्वास भी है

धैर्य का आभास भी है

सृष्टि के उद्घोष का 

प्रारब्ध है

जगत के उत्थान का

वह पिता है!!!!! 

~गौतम 

#HappyFathersDay