बड़े अरमान थे

तुझको मैं इस दिल में बसा लूँगा

तेरे आराम की खातिर 

मैं खुद को ही बिछा लूँगा

परी तू आसमां की है

मैं धरती का परिंदा हूँ 

तू इक पूरी सी लड़की है

अधूरा सा मैं लड़का हूँ 

तू हीरा है चमक तेरी

जमाने में झलकती है

मेरी सूरत कोयले की

गरम भट्ठी सी जलती है

महल की राजरानी तू

मैं इक कच्चा घरौंदा हूँ 

तू इक पूरी सी लड़की है 

अधूरा सा मैं लड़का हूँ 

कहाँ तू खूबसूरत है

अजंता की तू मूरत सी

और कोमल सी कलियों की

महकती तू है सूरत सी

विहग है तू गगन की और

मैं प्यासा परिंदा हूँ 

तू इक पूरी सी लड़की है 

अधूरा सा मैं लड़का हूँ 

कहाँ जन्नत की मल्लिका तू

कहाँ मैं भटकता राही

कहाँ तू फूल की खुशबू 

मोहब्बत हूँ मैं अनचाही 

 कहाँ तू चमन का श्रृंगार 

मैं आंखों का काजल हूँ 

तू इक पूरी सी लड़की है 

अधूरा सा मैं लड़का हूँ 

कहाँ मैं ओस की बूँदें 

और तू प्रेम का मोती

बनूँ गर मैं कोई मंदिर 

पुजेगी देवियों सी तू

कहाँ तू स्वाति की बूँदें 

मैं इक प्यासा पपीहा हूँ 

तू इक पूरी सी लड़की है 

अधूरा सा मैं लड़का हूँ 

~गौतम @gautam0112