सपने मरते ही हैं 

पूरे न हों तो

आसान कहाँ है? 

इनकी मृत देह पर आँसू बहाना

पर क्या और सपने नहीं 

जो फिर देखे जाँय

अपने नहीं तो

उनके 

थोड़ा हमराह बनकर

दिखायें उनकी आंखों में 

और उनकी आंखों से देखकर

मान लें

कि हमारे सपने भी पूर्ण हुए 

तब भी वही एहसास होगा

जब अपने सपनों के साकार 

होने पर होता! 


सच है

विलाप कोई विकल्प नहीं 

पर स्वप्नों का दहन

शाश्वत तो नहीं 

अंतिम तो नहीं 

और ऐसा भी नहीं 

कि वह झरोखा बंद हो गया

सपने जहाँ से दिखते थे

सपनों का पूर्ण होना

हमारे कर्म

हमारे प्रारब्ध का

प्रतिबिंब ही तो है

कर्म के हवन में 

प्रारब्ध को तपाकर

मिल सकता है फल

सपनों को पूर्ण करने का

~गौतम @gautam0112