गलियाँ सूनी कलियाँ सूनी
सूने हैं माँ के कमल चक्षु
यह कुंज लता यह पुंज किरन
अविरल अवनी सूनी सूनी
सूनी है प्रियतम की पुकार
सूने हैं उसके कांत नयन
उस सैनिक की बगिया सूनी
सूना है उसका मन उपवन
अक्षर सूने चिट्ठी सूनी
माँ की अविरल ममता सूनी
पर कांति कोटि और शांति कोटि
उसके सारे बलिदान कोटि
ऐसे इस मिट्टी के सपूत को
कोटि नमन है कोटि कोटि
~गौतम @gautam0112
