प्रेम के इस समर में अगर आ गयी 

हार जाओगी तुम, हार पहनाऊंगा

ऊंचे अंबर के अंबर की धानी चुनर

मैं ओढ़ाकर तुम्हें साथ ले जाऊँगा


रात में जब घटा और अंधेरा घटा

तब घटा की घटाएँ सिमट जायेंगी

आप बरसेगा और आप उपवन में ही

मेरे हिरदय से आकर लिपट जायेंगी


तेरे उज्ज्वल नयन हैं कमल नयन से

रैन हो जायेगी मूंद लोगी अगर

केश तेरे हैं जैसे घटा की छटा

अधर हैं पंखुरी पांव तेरे डगर


भाल तेरा है जैसे ये उजला गगन

और कपोलों में सुबहा की लाली सी है

केशुओं में सुसज्जित महकते कुसुम

ऐसा लगता है कोई फुलवारी सी है 


पाँव में छनकते पायलों की कसम

हाथ कंगन खनकते मेरे गाँव में 

मैं तेरे गीत सुनने को आया इधर

और बैठा तेरे केश की छांव में 


तू कोई अप्सरा है, परी है कोई

या कोई इस जहाँ का सितारा है तू

मैं बनारस के जिस घाट पर हूँ खड़ा 

क्या उसी घाट का ही किनारा है तू? 


~गौतम @gautam0112