ओढ़ चलो एकाकीपन को
मौन पहनकर लग जाओ
अंबर से सिर को ढक लो
तन को पावक सा दहकाओ
यह संसार निरंतर चलता
कभी नहीं रुक सकता है
लेकर साहस के दीपों को
चलो मार्ग में डट जाओ
लक्ष्य बेधना है तो फिर तुम
अर्जुन सा खग साध चलो
चलो निरंतर जीवन पथ पर
सुप्त अगर हो, जग जाओ
~गौतम ✍️ @gautam0112
