नहीं कृष्ण की बंसी का युग
अब तो चक्र सुदर्शन धारो
रथ मोड़ो,गांडीव उठा लो
धर्म युद्ध में कूद पड़ो
हावी है दुर्योधन यह युग
कलयुग है वीभत्स बड़ा
केशव का अनुशीलन कर लो
अनाचार से जूझ पड़ो
कृष्ण बनो, तुम पार्थ बनो
अब कूटनीति अज्ञात बनो
महात्रस्त मानवता के हित
महासमर में कूच करो
~गौतम ✍️ @gautam0112

