तुम नदी बनो 

मैं धार बनूँ 

बह लूँ संग संग 

उस सागर तक

मंझधार बनो

पतवार बनूँ 

संग संग यह भवनिधि 

पार करूँ 

तुम फूल बनो 

मैं हार बनूँ 

संग संग ईश्वर पर

चढ़ महकूँ

बन जाओ अगर तुम

सीपी तो

मैं स्वाति सदृश

तुम पर बरसूँ

तुम मैं बनकर

धड़को मुझमें 

मैं तुम बनकर

आभास करूँ 



~गौतम @gautam0112