स्पंदन!

ह्रदय करता है बड़ा 

घनघोर क्रंदन

क्या अतीत 

सुखदायी था

जहाँ बस चारों ओर

वीभत्स युद्ध जारी थे

जारी थी लूट

धरा की,प्रभुता की

ह्रदय पर गहरे घाव करता

जब कोई तख्ता पलटता

अब हम आज हैं 

हर तरह उन्नत 

तकनीक से विज्ञान तक

शिक्षा से ज्ञान तक

फिर भी अन्तर्द्वन्द है

हालात के मध्य

क्यों?


~गौतम @gautam0112