शत कोटि नमन अभिनंदन है

भारत के वीर सपूतों को

हिम शिखरों पर रौंदा डटकर 

पाकिस्तानी करतूतों को

लहराकर ध्वज उन वीरों ने

आबाद कारगिल कर डाला 

भारत माँ की बलिवेदी पर

प्राणों को अपने तज डाला

विक्रम बत्रा का तांडव देख

शत्रु दल में कोहराम मचा

कैप्टन मनोज के साहस से

भारत माता का ताज बचा

और परमवीर योगेन्द्र डटे

खाकर गोली अपने तन पर

कितने ही वीर तिरंगे में 

लिपटे आये आजाद वतन

उन सबके अमिट शौर्य बल से

यह विजय दिवस कहलाया है

और भारत माँ के वीरों ने

भारत का मान बढ़ाया है


~गौतम ✍️ @gautam0112