गुनगुनाओ सदा जीवन के गीत

जिसमें शामिल हो

सुकून की तरन्नुम 

और खुशियों के अंतरे

जो तन को मन से

जोड़ सकें 

जहाँ बहती रहे

प्यार की धारा

प्यार की नदी बनकर

गूँजती रहे 

ताउम्र 

संगीत की लय सी



~गौतम @gautam0112