एक और निर्भया सुप्त हुयी 

एक रोशन ज्योति विलुप्त हुयी 

ऐसा क्या उसने काम किया

जो तूने उसको मार दिया

क्यों तूने उसकी मर्यादा 

उसका सम्मान जला डाला

क्यों मानव कहलाने का हक

तूने इस जग में खो डाला

तू है शैतान पुरातन से

जिसने जननी को नोचा है

ऐसा करने से पहले क्या 

तूने ये सब कुछ सोचा है

तू अपराधी है दानव है

जीने का तू हकदार नहीं 

तू है कलंक मानवता पर

तुझको कोई अधिकार नहीं 

नारी अब दुर्गा बन जाओ

इन महिषासुर का नाश करो

इस तपती पीड़ित धरती से

दुष्टों का सर्व विनाश करो। 

~गौतम