बीज 

इस शाश्वत प्रकृति का अंश

मैं अंश तो हूँ 

पर प्रकृति भी मुझी से जन्मी है

और जन्मे हैं वृक्ष 

अन्न के अनन्य रूपों में 

मैं ही तो हूँ 

मैं बीज हूँ ऊर्जा का

मैं बीज हूँ नवजीवन का

मैं बीज हूँ क्षुधा का

मैं बीज हूँ ज्ञान का

ज्ञान भी मुझसे ही जन्मा है

फिर जन्मा है विज्ञान 

विज्ञान जिसने मुझे शून्य से

शाश्वत कर दिया

मेरे विराट स्वरूप को जाना है 

और इस तरह मैं ही प्रकृति हूँ 

और प्रकृति ही शाश्वत है

~गौतम @gautam0112