रोना आये तो खूब रोना
हँसना आये तो खूब हँसना
फूटफूट कर रोना
लोटपोट होकर हँसना
परवाह मत करना कि कोई पागल कहेगा
माना कि दबे हो जिम्मेदारी के बोझ से
पिता हो तो रो नहीं सकते
टूट नहीं सकते सबके सामने
माँ हो या पत्नी हो
बंधो किसी भी डोर से
पर जिद करना
लोट जाना
बच्चा बन जाना
जिंदगी से वो सब मांगना
जो मांगा था माँ से, पिता से
शरारत भी करना
बारिश में भीग लेना
नाव बनाना कागज की
पड़ोसी के पेड़ से
छुपकर आम भी तोड़ना
वो सब करना जब तुम बच्चा थे
मत काटना जिंदगी
बस जी लेना जीभर के
बच्चा बनकर
शिद्दत से
हम तो काटते हैं जिंदगी
पर बच्चा बनकर जीना है
सिर्फ जीना है
~गौतम @gautam0112


