अग्नि पथ है, धधकते अंगार पर चलना पड़ेगा
मातृभूमी के लिये सौ बार भी मरना पड़ेगा
देश के सम्मान का प्रण, त्याग की गाथा अमर है
जिंदगी की रिक्तियों का यह अमिट अंतिम समर है
त्याग का पथ सिर्फ सैनिक ही अकेला ना चलेगा
परिजनों के त्याग से यह पथ सदा आगे बढ़ेगा
बेटियों को छोड़कर सैनिक तुम्हें जाना ही होगा
संगिनी से विरह का यह पथ तुम्हें पाना ही होगा
माँ की ममता, पिता का साया तुम्हें अब छोड़ना है
और बेटे का करम पथ अब तुम्हें ही जोड़ना है
हैं बड़े दायित्व पर तुम कर्म योगी भी अटल हो
तुम पिता हो, तुम पति हो, पुत्र हो, तुम ही सबल हो
त्याग पथ पर तुम चलोगे यह महाभीषण समर है
पर तुम्हारे प्रिय स्वजन भी त्याग के योद्धा प्रखर हैं
विश्व के अनुराग की इतनी बड़ी गाथा प्रखर है
सैनिकों के त्याग की ये अनबुझी गाथा अमर है!!
~गौतम

