हर दरिया में कोई लहर हो
ज़रूरी तो नहीं
हर एक रात की कोई सहर हो
ज़रूरी तो नहीं
हर ज़ख़्म का कोई मरहम हो
हर रास्ता मन्झिल पे ख़त्म हो
हर रिश़्ते का कोई अन्जाम हो
ज़रूरी तो नहीं
हर पुकार की कोई सदा हो
हर इन्सान की चाह ‘अता हो
हर मेरे सवाल का कोई जवाब हो
ज़रूरी तो नहीं
