सवालों से हज़ारों घिरनेलगा हूँ

सवालों से ही प्यार करने लगाहूँ

जवाब उनके सारे ढूँढता रहता हूँ

जवाबों से क्यों यूँ ड़रने लगाहूँ


अन्धेरे छाये हैं चारों तरफ़ से

अन्धेरा ही साफ़ दिख़ने लगा है

आँख़ें चकाचौंध होती है उजालों से

रोशनी से आँख़ें चुराने लगा हूँ


क्या छुपा रहा हूँ क्या दबा रहा हूँ

ड़र के मारे किस से भाग रहा हूँ

क्या मिलेगा क्या हासिल होगा

ज़मीर से क्यों परेशान होने लगा हूँ