यूं होता तो ये होता |
यूं न होता तो वो होता |
यूं होता त्यूं होता चाहे कुछभी होता |
यह न होता तो सिर्फ यही होता |
जवानीका जोश था |
रगोमे इश्क था होश न था |
आसमा हलका नीला था |
मेहकती हवाका झोक था |
हर तरफ हरियाली थी |
हर फूल गुलाब था |
चारो और मेरे हुस्नही हुस्न था |
पर मेरी नजरमे सिर्फ तुम थी |
तुम सबसे हसीन और प्यारी थी |
और मैं तुम्हारे इश्कमे इन्तेहा चूर था |
कोई हौसला अफ्जा अगर साथ होता |
जरासा हौसला गर मैं भी जुटा पाता |
तो आज जो तुम परायी खडी हो |
तुम्हारा हाथ आज मेरे हाथमे होता |
यू होता त्यू होता |
चाहा कुछभी होता पर आखिर यही होता |
इब्न ए बब्बन
