उसके घर आज बड़ा त्योहार है

रोशनाई होगी फुलझड़ीया चमकेगी

मिठाई बनेगी तोहफे बंटेंगे गले लगेंगे

हंसी मजाकके रंगीन फव्वारे उड़ेंगे

चारों ओर ख़ुशी का माहौल होगा


आज मैं भी बहुत ज्यादा खुश हूं

मैं भी सजधजके शामिल होने जाऊंगा

नाचूंगा गाऊंगा खुशीया मनाऊंगा

और क्यों ना करूं मैं ये सब कुछ

वो दुश्मन हुआ तो हुआ, आखिर मेरा ही तो है