आपको भूल जाने की कोशिश करूँ कैसे
करूँ तो अपने आपको ही भूल जाता हूँ मैं 

वफा तो इमानसे निभाई है मैंने ऐसे
बेवफा बनने की कोशिश करता हूँ मैं 

दूर तो आपसे हो ही गया हूँ मैं ऐसा 
फासले-बरकरार की कोशिश करता हूँ मैं

मसाफत ही नही चाहता हूँ मैं इतनी
अपने आपसे ही दूर जाता पाता हूँ मैं 

हम साथ नही हैं आज कुछ तो बात होगी
बातको झुठलानेकी कोशिश करता हूँ मैं 

आपके होंठोंपर मेरा नाम हुआ करता था कभी
आपके ही ख्वाबों में कभी आता रहता था मैं

इन यादों को ज़हन से मिटाऊँ मैं कैसे
मिटाऊँ तो ख़ुद को ही मिटता देखता हूँ मैं

हम फुरकत-नसीब हैं तो चलो वैसे ही सही
ज़िन्दगी से ही फुरकत लेना चाहता हूँ मैं

इब्न ए बब्बन