दम आलू कश्मीरी हो या जाफरानी बिर्यानी या मीठी फिरनी,
हंगेरियन गुलाश हो या इटालियन रिसोटो, 
इन सबमें एक अजीब नुस्ख़ा भी है 

रंगोकी बारात हो या सुरों की बौछार या घुँघरुओंकी झंकार,
शायरीमें जज़्बात भी खूब हो, 
इन सबमें भी एक अजीब नुस्ख़ा है

सचिनका छक्का हो या मेसी का गोल या मिल्खाकी दौड, 
बोर्ग का शानदार बैकहँड हो, 
इनमें भी एक अजीब नुस्ख़ा है

हुनर और लगन तो अहम है ही, तकनीक उतना ही ज़रूरी है, 
मेहनत से क़तई छुटकारा नही, 
पर एक और अजीब नुस्ख़ा भी है 

एक चम्मच दिमाग़ तो दो चम्मच दिल, 
एक चम्मच आँखें तो दो चम्मच उँगलियाँ,
एक चम्मच मुँह तो दो चम्मच नाक,
सबसे ज़्यादा प्यार प्यार प्यार और प्यार

जो भी करो दिल से करो, प्यार से करो, 
कामयाब होना ही है, इब्न-ए-बब्बन का वादा है,
प्यार ही हर चीज़ का अजीब-ओ-खास नुस्ख़ा है

इब्न ए बब्बन