कभी नाराज़ ना होना मुझसे
कभी रुठना ना खफा होना मुझसे
रुठो तो मनाने का मौकाभी दो मुझको
हाथ मिलाकर अलग ना करना मुझको
चाहे अकेला छोड़ दो मुझको, छोड़के ना जाना मुझको
आंख से आंख यूं मिलाकर, आंखसे गिरा ना देना मुझको
चाहे बात ना सुनो मेरी, बात तो करना मुझसे
चाहे गले ना लगाना मुझको, नफ़रत ना करना मुझसे
चाहे मेरी ना बनना चाहो तुम, किसी और की ना बनना तुम
चाहे अपनाना ना चाहो मुझको, पराया ना कर देना मुझको
मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा, यकीन करना मुझपर,
तुम बेवफाई ना करना, एहसान करना मुझपर
