इतने ख़त भेजे हैं मैंने, जवाब चाहता हूँ,
वो ख़ामोश क्यों हैं, जानना चाहता हूँ
उनका जवाब आये तो ख़ुशीसे फूला ना समाऊँ,
जवाब जब तक ना आये, आँखें लगाये बैठता हूँ
क्या लिखूँ ये सोचनेमें कई रातें गुज़ारता हूँ,
जवाबके इन्तज़ारमें कितनी रातें गुज़ारता हूँ
छुपाता नहीं कुछ, दिलकी सच्चाई लिखता हूँ,
पर एक बात लिखनेकी हिम्मत नहीं करता हूँ
कैसे लिखूँ प्यार हैं, इज़हार-ए-प्यार कैसे करूँ,
क्या सोचेंगी वो, क्या समझेंगी वो, इससे डरता हूँ
कहीं रूठ ना जाये, दूर ना हो जाये, डरता हूँ,
उससे फ़ासला हो जाये, बर्दाश्त नही कर सकता हूँ
वो जवाब दें ना दें, नज़र अंदाज़ कर लेता हूँ,
मेरे खत पहुँच तो रहे हैं, तसल्ली कर लेता हूँ
ये नही कि अपने प्यार पे भरोसा नहीं करता हूँ,
मुक़द्दर बदलेगा, मेरे रब पे एतबार करता हूँ
कभी ना कभी तो जवाब लिखेगी, उम्मीद करता हूँ,
कभी ना कभी तो रज़ामंद होगी, इन्तज़ार करता हूँ
इब्न ए बब्बन
