कभी तो आ जाओ, अगर अभी नही तो,
इन्सान बुरा नहीं हूँ, अगर मौजूँ भी नही तो
प्यार किया है दिल से, अगर जताया नही भी तो,
इज़हार नही किया तो क्या, हिम्मत ही हुई नही तो
कह दो बस एक बार, ये जान क़ुर्बान कर दो,
इतना हक़ तो बनता है मुझ पर, कहके देखो तो
कह दो प्यार है, झूठ ही सही, अगर सच नही है तो,
कुछ और पल जी लूँगा, अगर थोड़ी जान बची हो तो
इब्न ए बब्बन
