
हमनवां
क्या करूं
ना मैं अपने आप को रोक पा रहा हूं
ना उसकी याद दिलसे भूला पा रहा हूं
जितना भी कोशिश करूं उसे भूलाने की
उतना ही ज्यादा मैं उसको याद करूं
क्या करूं
ना उसकी सूरत आंखोसे ओझल कर पा रहा हूं
उसकीही सूरत नजर आए जहांतक नजर लगाऊ
जितनी ज्यादा कोशिश करूं उससे दूर रहनेकी
उतनाही ज्यादा उसके करीब जाता पाऊं
क्या करूं
ना उसकी नजर से अपनी नज़र हटा पा रहा हूं
ना उससे नज़र मिलानेकी हिम्मत जुटा पा रहा हूं
ना अपने दिलसे उसकी चाह मिटा पा रहा हूं
हर पल हर पल उसमेंही उलझता जा रहा हूं
क्या करूं
Read More! Earn More! Learn More!