चलो आज फिर से शुरू करते हैं, 
नये जोशके साथ फिर से नई शुरूआत करते हैं,
जो बीत गया उसे भूल कर, शुरुआत से ही शुरू करते हैं, 
चलो आज फिर से जीना शुरू करते हैं 

कभी कोई आता है, तो कोई चला जाता है, 
खिलाड़ी बदलते हैं, किरदार भी बदल जाता हैं, 
ज़िन्दगी का ये खेला तो यूँ ही चलता ही रहता है,
पर हम फिर भी क्यों यहीं रूके रहते हैं

चलो आज फिर से जीना शुरू करते हैं 

कहीं कोई मिल जाता है, कभी कोई बिछड़ जाता है,
कभी प्यार होता है, तो कभी दिल टूट जाता है, 
ख़ुशी का कहीं मौक़ा हो कोई, चलो मुबारकी देने चलते हैं,
ना हो तो ना सही, ख़ुशी के मौक़े ढूँढ लेते हैं 

चलो आज फिर से जीना शुरू करते हैं 

गुजरी बीती रातों के साथ कुछ ज़माने बदल जायेंगे,
ना जाने आनेवाले मौसम के मिज़ाज कैसे होंगे,
आज ये बहार है और आज का बस यही सच है, 
यहीं से आज के त्योहार का, जशन का आग़ाज़ करते हैं,
 
चलो आज फिर से जीना शुरू करते हैं 

इब्न ए बब्बन