इक तेरे बिना जीना मुश्किल भी हुआ मेरा
महफ़िल में तेरी चर्चा शामिल भी हुआ मेरा
मैने जब तुझको चाहा दुनियां ने दिया ताना
हां अब शहर ये सारा कातिल भी हुआ मेरा
दामन में हुआ मेरे शूल और कांटों का बसेरा 
तेरे इश्क में एक ऐसा हासिल भी हुआ मेरा
देखा था संग जो तुमने सूरज को डूबते भी
इस डूबते दरिया का साहिल भी हुआ मेरा