थोड़ा धैर्य से तू काम ले, संघर्ष को मत विराम दे
पथ पर जो भी कांटे है, तू फूल उनको मान ले
उदासियां को तूने हां, खुशियों में बदलना है
चलना है बस चलना है
हर हाल में तुझको चलना है...
रुक गया जो तू, कई रुक जायेंगे तुझे देख के
झुक गया जो तू, कई झुक जायेंगे तुझे देख के
तू प्रेरणा की मिसाल है, तू जलती इक मशाल है
निरन्तर तुझको जलना है
चलना है बस चलना है
हर हाल में तुझको चलना है...
ध्वज आत्मबल का ,क्यों है झुका हुआ ?
मंज़िल की पुकार सुन, क्यों है रुका हुआ ?
अब तेरी ही परीक्षा है, युगों से जिसकी प्रतीक्षा है
वो लक्ष्य हासिल करना है
चलना है बस चलना है
हर हाल में तुझको चलना है...
गौरव कुमार *विंकल*
