बात गर है सही
तो बोल दे
लब आज़ाद है तेरे।
गुस्सा जो है दफ़न
उनमें झोंक दे
जो विवाद है तेरे।
बैठ बैठे हो पर्दा
गुमनाम ही रह जाएगा,
जो सुन रहा है चुप से
बदनाम ही रह जाएगा,
गर है तर्क सही
उनपर चुप्पी तोड़ दे
जो विषाद हैं तेरे।
बेपरवाह, बदतमीज़
समझे समाज तो क्या,
जो औरों के हित में हो
वो बात कहें तो क्या,
रूढ़ि हो विचारधारा
तो ज़ंजीर तोड़ दे
स्वतंत्र विचार हैं तेरे।