फटी पुरानी आज वो गुड़िया भी उधड़कर चुर हो गयी, दिल से जुड़े एक एक रुए को न जाने कब तक समेटना पड़ेगा, प्यार है वो उसके बचपन का, न जाने कब तक याद रहेगा, नयी गुड़िया आयेगी या वो पुरानी दोबारा सिलेगी सब उसके ऊपर है। छोटे छोटे हाथो में जब रानी बन वो रहती थी गुस्सा प्यार मार-दुलार सब कुछ जब वो सहती थी नित नए प्रपंच रच जब उसे नहलाया जाता था गुड़िया गुस्सा होगी तुझसे ये कह डराया जाता था गुड़िया के प्यार में वो सब कुछ झट कर जाती थी दूध मलाई रोटी सब्ज़ी झट से जब वो खाती थी बड़ी हुई बिटिया जब अपनी गुड़िया का रंग भी बदल गया वही पुरानी फिर से सजेगी या नई गुड़िया वो लाएगी सब उसके ऊपर है।