इक बार कह दे फिर पलट के चेहरे पर बोलना ज़ुर्म नहीं, सबब कुछ भी हो उस झूठी खुदाई का रुसवा करता ये फ़ितूर फिर न होगा। सुन्न पड़ चुके हैं अल्फ़ाज़ मेरे अब वो कहना फिर मुमकिन नहीं, सूख कर कांटा हो चुके होठों की बनावट पर मुस्काना फिर ठीक न होगा। वो जो बातें थी मुलाक़ातों की याद कर उनपर हर्षाना भी ठीक नहीं, उन्ही नादानियों, उन्हीं किस्सों को बार बार दोहराना भी ठीक न होगा। चेहरा उनका रश्क़ और इश्क़ दोनों जगाता है किस्सा ये गाना भी ठीक नहीं निहारना न विचारना उन भूली-बिसरी बातों का ये सच जान पाना ही अब ठीक होगा।