वो हमे फ़क़त मतलब से याद करते हैं,
हाल भी नहीं पूछते हमे जब याद करते हैं।
वो एक पल का वक़्त नहीं खोने देते,
हम जब हो सके वक़्त बर्बाद करते हैं।
उनका हुकम चलता है हमपर,
वो भूल जाएं तो हम फरियाद करते हैं।
तहजीब तो देखिए के ज़ुबान से फिर ना निकला,
वो जिन जिन सवालों पर मियाद करते हैं।
हमारी मानो तो दुनिया बस रैन बसेरा है,
जन्नत वो अपने बगीचे में आबाद करते हैं।
हम काफिरों को क्या मालूम? रूह ए पाक का,
हर वो शक्स रूहानी है, जिससे वो बात करते हैं।
मेहरबानी तो देखिए ज़रा मेहरबान की,
पिंजरे में डाल कर, जो परिंदों को आज़ाद करते है।
इश्क़ जानते है, इसलिए गले लगा लेते हैं,
उनको जो मेरे होने तक का विषाद करते हैं।
