मेरे चश्म में था जो, वो मेरे किसी मंजर में नहीं था,
उसके हाथो में था के मर गए, यह दम तो किसी खंजर में नहीं था।
यह तो हम थे के ज़िंदा रह गए लाख दफा शिकस्त खाकर भी,
कुछ तो लिहाज़ करो हमारा,यह हौसला तो किसी सिकंदर में नहीं था।
आंख से ना बहा तो भी यह बस्तियां पानी पानी हो गई,
गर जो बेः जाता तो कहां जाता? इतना पानी तो किसी समंदर में नहीं था।
अग्यारों से मिलकर छिपाते रहे ताउम्र हम तन्हाई अपनी,
ख़ाक था मगर यह हुनर किसी हुनारबाज, किसी कलंदर में नहीं था।
लोगों को मिल जाते है ख़ज़ाने दुनिया भर के, खंडहरों में,
मैंने ढूंढा तो बहुत मगर तेरा पता, अपनी यादों के किसी खंडर में नहीं था
खड़े बरगद हार गए वजूद अपना, छोटी मोटी आंधियों से,
पस्त पड़े तिनकों को पस्त करने का हौसला किसी बवंडर में नहीं था।
