जो सबको हुआ है, हमें भी हुआ वही है,
ओ तबीब इस मर्ज की दवा वही है।
जो हो रहा है हमारे साथ, कमाल है बस,
जो प्यास है हमारी, हमारा कुआ वही है।
इश्क़ का जलजला दबाए नहीं दबता,
ज़माने को खबर है, यह धुआं वहीं है।
हम बदल गए, पहले से थोड़ा बहुत,
पर तू यकीं कर, मेरी दुआ वही है।
कैसे और कहां चैन पाएंगे भला हम?
हमारी बेचैन सांसों की हवा वही है।
तुम कहते हो दर्द है वो हमारा, हमें क्या?
हम तो खुश हैं, हमारा हमनवा वही है।
ना जाने क्यूं इतने चाहने वाले हैं उसके,
क्या ज़माने भर का खुदा वही है?

