गहरे समंदर में उतर जाने को जी चाहता है,
कभी कभार बस मर जाने को जी चाहता है।।
हमें खुद से है मलाल कई, हम खुद से भी जलते हैं,
खुश होते हैं तो, खुदपे केहर ढ़ाने को जी चाहता है।।
हम नहीं ख़्वाब किसी का, कोई क्यूं पिरोए हमें,
पिरोए भी तो फिर बिखर जाने को जी चाहता है।।
हमें नहीं मालूम ए दिल तेरी चाहत का, हां मगर,
करके इज़हार ए मोहब्बत मुकर जाने को जी चाहता है।।
कोई खता तो नहीं कि हमने कभी, अब एक गुनाह करेंगे,
सामने है जो, उसे सामने से छूकर आने को जी चाहता है।।
