कांटो को सीने से लगा कर हम रो लिए,
ज़िन्दगी की हर खुशी ठुकरा कर हम रो लिए।
हस्ता था वो शक़्स मेरे साथ तो बहुत मगर,
उसे ओर के लिए रोता पा कर हम रो लिए।
दर बदर भटकने का सुकून तुम नहीं जानते,
मुद्दतों अपने ही घर जाकर हम रो लिए।
उमर भर यूं था ज़माना यह हमदर्द मेरा के,
खुद का हाल खुद को बता कर हम रो लिए।
जो हुआ उसके होने से खुश थे बहुत वो,
हमने जो सोचा था,सबसे छिपा कर हम रो लिए।
कैफियत पूछी किसी ने कभी बात बदल दी,
तो कभी हस्ता चेहरा दिखा कर हम रो लिए।
