गिरफ्त में रहे हम ताउम्र तारीक (अंधेरे) की इस क़दर,
अब रोशन होगा कोई तो हम वो चिराग बुझा देंगे,
हम जैसा मुनाफ़िक़ (दगाबाज) होगा कहां जहान में,
तू हुकम कर, हम अपनी खुशियों को आग लगा देंगे।
तबीब कुरेद कर ही भर जाएं जख्म तो अच्छा है,
हम तो शायद तेरे मरहम पर भी कोई दाग लगा देंगे।
दिल हलका, गमों की नुमाइश होगी, अश्क बहाने से,
मगर रो के भी सेहरा में हम कौनसा बाग खिला देंगे?
खुशियों का कभी होगा जो आना महफ़िल में,
देखना, हम भी कोई गमगीन राग सुना देंगे।
अच्छा बुरा कुछ नहीं होता बस मतलब होता है,
रोशन करने वाले रोशनी में चिराग बुझा देंगे।
