हम अभी जिन्दा हैं, हमारे लिए दुआ कीजिए,
उनके आने तक हम जिन्दा रहें दुआ कीजिए।
उस मोड़ पर साथ छोड़ जाने वाले, आज शर्मिंदा है,
उस मोड़ के आने तक वो शर्मिंदा रहें दुआ कीजिए।
उनके कूंचे में भटक कर आराम पाते हैं, हमें आराम रहे,
औरों से मिलने पर वो उनिंदा रहें दुआ कीजिए।
हमें बस वो चाहिए, हमारे किस काम की यह दौलत?
मेरा दिल बस उसका कारिंदा (worker) रहे दुआ कीजिए।
हम उसके घर पर देते रहें दस्तक बस इसी बहाने से,
दिल मेरा उसकी छत पर बैठा परिंदा रहे दुआ कीजिए।
उसके छोड़े भी जो मरे नहीं और जिंदा रह गए,
खुद से ही उमर भर शर्मिंदा रहें दुआ कीजिए।।
उनके दिल से जो निकाल दिए गए, वो भूल जाएंगे हमें,
कम से कम उनके दिल में हमारी निंदा रहे दुआ कीजिए।।
उनिंदा - someone very tired or sleepy
