सिर्फ तुम
तुमसे किए इश्क़ को
नापने का पैमाना
सिर्फ इतना ही है
चाय के कप में
बिस्किट...
जिस तरह घुलकर
खुद के वजूद को
हमेशा के लिए..
खो देता है
और....
उसकी 'एक तलाश' करना
नामुमकिन हो जाता है।
उसी तरह मैं भी
तुम्हारे इश्क़ में
खुद को खोकर
सिर्फ और सिर्फ
तुम्हारा हो गया हूँ।
© गौरव उपाध्याय 'एक तलाश'

