हमारे ख़यालों से तुझे निकलना भी नही आता।
ऐ मेरे हमसफ़र तुझे बिछड़ना भी नही आता।
कभी तेरे ख़त, कभी दर-ओ-दीवार देखते हैं,
हमें मौसमों की तरह बदलना भी नही आता।
बड़े दिनो के बाद उसे सामने से देखा आज,
हमें अरमानो की तरह मचलना भी नही आता।
जिस मंज़िल पर लाकर तुने खड़ा किया है,
हमें तो वहाँ से गुज़रना भी नही आता।
सारी दास्ताँ उन्हें सुनाएँ तो सुनाएँ कैसे,
हमें शायरों की तरह कहना भी नही आता।
दिल खोल के आज रो लें कि मन हल्का हो,
हमें बादलों की तरह बरसना भी नही आता।
वो ख़ुशबुओं की ख़ातिर करे तवाफ-ए-फ़िरदौस,
हमें गुलाबों की तरह महकना भी नही आता।
वो मजबूरियों की देता था दलीलें तमाम,
हमें नजूमियों की तरह देखना भी नही आता।
वो रक़ीबों से छेड़ता है क़िस्से रौशनी के,
हमें जुगनुओं की तरह चमकना भी नही आता।
वो स्याह रातों में घबराता है “अलट” और
हमें चरागों की तरह जलना भी नही आता।
- अलट

